गौहर-जैद की प्रीवेडिंग फंक्शन में पहुंचे संदीप सिंह, ''बद्री की दुल्हनिया'' पर एक्ट्रेस ने जमकर लगाए ठुमके
12/25/2020 12:03:51 PM
मुंबई: आज यानि 25 दिसंबर को बिग बाॅस 7 की विनर गौहर खान जैद दरबार संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इससे पहले मुंबई के आईटीसी ग्रैंड मराठा होटेल में मेहंदी और अंगूठी की रस्में हुईं।
इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। गौहर की प्री वेडिंग सेरेमनी पर संदीप सिंह भी पहुंचे। तस्वीरों में संदीप येलो कुर्ते में नजर आ रहे हैं। वह दुल्हा-दुल्हन संग पोज दे रहे हैं।
इस मौके का एक शानदार वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन अपनी इस हल्दी सेरेमनी को बॉलिवुड स्टाइल में एंजॉय करते नजर आए। वीडियो में गौहर और जैद अपने मेहमानों के साथ 'बद्री की दुल्हनिया' वाले गाने पर जमकर डांस करते दिख रहे हैं। मेहंदी सेरिमनी की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं।