हार्ट अटैक के बाद ICU में एडमिट साउथ एक्टर पुनीत राजकुमार, हालात नाजुक

10/29/2021 2:06:10 PM

मुंबई:सैंडलवुड इंडस्ट्री के मशहूर स्टार्स पुनीत राजकुमार को आज सुबह बेंग्लुरू के विक्रम अस्पताल में तबीयत खराब होने के बाद भर्ती किया गया।  पुनीत के हाॅस्पिटल में भर्ती होने की खबर जैसे ही सामने आई इंडस्ट्री में हंगामा मच गया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इसके साथ ही उनकी स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है।

शिवराजकुमार की बेटी निवेदिता यह खबर पाते ही हाॅस्पिटल पहुंची। स्टार रविचंद्रन और निर्माता जयन्ना व के पी श्रीकांत भी हाॅस्पिटल में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री बासवराज बोम्माई जो कि डॉक्टर राजकुमार के परिवार के करीबी भी हैं वह भी अस्पताल पहुंच सकते हैं। फैंस और परिवार वाले जल्द से जल्द पुनित के स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं। 

एक्टर पुनीत को फैंस अप्पु बुलाते हैं। वो लेजेंड एक्टर राजकुमार और Parvathamma के बेटे हैं। उन्होंने 29 से ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया है।  पुनीत  ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी और बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजे जा चुके हैं। उनकी इस फिल्म का नाम ‘Bettada Hoovu’ था, जिसे 1985 में रिलीज किया गया था। 

Content Writer

Smita Sharma