पहली डेथ एनिवर्सरी पर सेंड आर्टिस्ट ने लता मंगेशकर को दिया ट्रिब्यूट, समुद्र किनारे रेत पर बनाई ''स्वर कोकिला'' की मूर्ति

2/6/2023 10:48:49 AM

मुंबई. स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 6 फरवरी 2022 को निधन हो गया था। सिंगर को इस दुनिया से गए एक साल हो गया है लेकिन उनका परिवार और फैंस उन्हें आज भी भुला नहीं पाए हैं। लता के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री की आंखें नम कर दी थी। आज उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी के मौके पर स्वर कोकिला को ट्रिब्यूट दिया जा रहा है। सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर उनकी मूर्ति बनाई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर लता की रेत से मुर्ति बनाता हुआ नजर आ रहा है। सिंगर की रेत बनी ये मूर्ति करीब 6 फीच ऊंची है। ये देखने में बेहद शानदार लग रही है। इस मूर्ति के साथ सेंड आर्टिस्ट ने लिखा- भारत रत्न लता जी को श्रद्धांजलि, मेरी आवाज ही पहचान है। सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने लता की मूर्ति बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। 

PunjabKesari
बता दें लता मंगेशकर को कोरोना हो गया था, जिसके साथ उन्हें निमोनिया भी हो गया था। स्वर कोकिला को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने 29 दिनों तक जिंदगी के लिए जंग लड़ी थी। इसके बाद 6 फरवरी को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कर दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News