स्विट्जरलैंड में कुछ इस अंदाज में वेकेशन एंजाॅय कर रहा है ये टीवी कपल, शेयर की तस्वीरें

7/17/2018 11:42:51 AM

मुंबई: टीवी एक्टर मोहित सहगल इन दिनों पत्नी सनाया ईरानी के साथ स्विट्जरलैंड में वेकेशन एंजाॅय कर रहे हैं। इस दौरान की तस्वीरें मोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। एक तस्वीर के कैप्शन में मोहित ने लिखा- क्या हम हमेशा यहां नहीं रह सकते। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 

 

बता दें कि  मोहित और सनाया की मुलाकात सीरियल 'मिले जब हम तुम' के सेट पर हुई थी. वहीं दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। लंबे समय कर एक- दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने साल 2016 में शादी की। करियर की बात करें तो सनाया टीवी का पॉपुलर चेहरा हैं।

 

 

 

वह 'मिले जब हम तुम', 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'छनछन' जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। वहीं मोहित 'मिले जब हम तुम','मुझे कुछ कहती है खामोशियां', 'सरोजनी', 'कबूल है' जैसे शो में काम कर चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mohit Sehgal (@itsmohitsehgal) on

 

 

 

A post shared by Mohit Sehgal (@itsmohitsehgal) on

 

 

 

A post shared by Mohit Sehgal (@itsmohitsehgal) on

 

 

 

 

A post shared by Mohit Sehgal (@itsmohitsehgal) on

 

Punjab Kesari