ससुराल में हुआ सना खान का जोरदार स्वागत, सासू मां ने बनाई बहू के लिए ''बिरयानी'' तो पति ने पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार

11/27/2020 12:45:24 PM

मुंबई. बिग बॉस फेम सना खान इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। सना ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। इसकी जानकारी सना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी। सना ने गुजरात के मुफ्ती अनस सैयद से शादी कर ली है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सना सोशल मीडिया पर शादी लगातार तस्वीरें शेयर कर रही है। सना का सुसराल में शानदार स्वागत किया गया।


सना ने बताया उनका सुसराल में बहुत शानदार स्वागत किया गया। सना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में बिरयानी का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बिरयानी बनती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो शेयर करते हुए सना ने लिखा-'सासू मां मेरे लिए बिरयानी बना रही हैं।' साथ में सना ने ये भी बताया कि ये बिरयानी किस तरह बनाई जा रही है।

एक वीडियो में दही डालते हुए दिखाया गया है। एक वीडियो में चावल की दूसरी लेयर तो वहीं तीसरे वीडियो में प्याज और मसाले मिलाते हुए दिखाया गया है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सना का अपने ससुराल में शाही अंदाज में स्वागत किया जा रहा है। इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है।


सना ने 20 नवंबर को मुफ्ती अनस सैयद से चुपचाप शादी कर ली। सना ने पति मुफ्ती अनस के साथ शादी की तस्वीर भी शेयर की थी। हाल ही में सना के पति मुफ्ती अनस ने भी सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर शेयर की है। जिसमें मुफ्ती अनस सना के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए मुफ्ती अनस ने लिखा- 'तुम अपने रब की कौन-कौन से नैमतो को झुठलाओगे? अल्हमदुलिल्लाह। मेरी जिंदगी में आने और इसे खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया। उम्मीद करता हूं कि तुम्हारे साथ शांतिपूर्ण और सुखमय निकाह का आनंद अनंत काल तक लूंगा। हमेशा तुम्हारा।' सना के फैंस द्वारा इसे खूब लाइक किया जा रहा है।

Parminder Kaur