दुबई में क्वालिटी टाइम स्पेंड रही सना खान, बुर्ज खलीफा में एक्ट्रेस ने लिया 24 कैरेट सोने की चाय का मजा

3/22/2022 1:36:23 PM

मुंबई. पूर्व एक्ट्रेस सना खान ने भले ही इंडस्ट्री से दूरी बना ली है लेकिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। इन दिनों एक्ट्रेस दुबई में क्वालिटी टाइम बिता रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने दुबई से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस बुर्ज खलीफा में 24 कैरेट सोने की चाय का मजा लेती हुई नजर आ रही है। 


तस्वीरों में सना लाइट ग्रीन हिजाब में नजर आ रही है। इस लुक में हमेशा की तरह एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। एक्ट्रेस दुबई के बुर्ज खलीफा में बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेस्तरां एटमॉस्फियर दुबई में सोने का वर्क चढ़ी चाय पीती दिखाई दे रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए सना ने लिखा- 'कभी अपनी लाइफ की तुलना उन लोगों से मत कीजिए जो हराम की चीजें एंजॉय करते हैं। इस दुनिया में वे ज्यादा सफल दिखाई देते हैं लेकिन अल्लाह के सामने वे कुछ नहीं हैं और यही वह चीज है जो मायने रखती है।' फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें Atmosphere Dubai रेस्तरां खुद को दुनिया में सबसे ऊंचाई पर चलने वाला रेस्तरां होने का दावा करता है। यहां की चाय और खाना बेहद महंगा है। सना जो सोने की परत वाली चाय पी रही है उसकी कीमत 160 दिरहम यानी लगभग 3300 रुपये है। सना ने 21 नवंबर 2020 को मुफ्ती अनस सैयद से शादी कर ली थी। एक्ट्रेस की शादी की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। सना के पति एक बहुत बड़े बिजनसमैन और इस्लामिक स्कॉलर हैं। उनका परिवार हीरे का बिजनेस करता है।

Content Writer

Parminder Kaur