पिता के जन्मदिन पर बेटी ने शेयर की प्यारी तस्वीर, सेम डे होता है राजेश खन्ना और ट्विंकल खन्ना का बर्थडे

12/29/2022 11:00:17 AM

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना और उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना का आज जन्मदिन है। भले ही राजेश खन्ना आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका काम और अंदाज़ आज भी लोगों के दिलों पर राज़ करता हैं।

ट्विंकल खन्ना ने अपने लिए और साथ ही अपने दिवंगत सुपरस्टार पिता राजेश खन्ना के लिए बर्थडे की पोस्ट शेयर की है। ट्विंकल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “खट्टे मीठे पल”। उन्होने अपने बचपन से एक प्यारी फोटो अपलोड की। यह एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है जिसमें नन्हीं ट्विंकल फ्रॉक पहने अपने पिता राजेश खन्ना के साथ मुस्कुराती नज़र आ रही हैं।

ट्विंकल, राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की पहली संतान हैं। उनकी एक छोटी बहन रिंकी खन्ना भी हैं। ट्विंकल ने अभिनय में अपनी किस्मत आजमाई और अब एक लेखिका हैं। उन्होंने अक्षय कुमार से शादी की है और उनके दो बच्चे हैं, बेटा आरव और बेटी नितारा।

अपने ट्वीक इंडिया प्लेटफॉर्म पर जैकी श्रॉफ के साथ अपनी बातचीत में, ट्विंकल ने खुलासा किया था कि एक ज्योतिषी ने राजेश खन्ना को बताया था कि वह अक्षय कुमार नाम के व्यक्ति से शादी करेंगी। उस समय वह यह भी नहीं जानती थी कि अक्षय कुमार कौन है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi