मेरा राजकुमार, हमारा सबसे प्यारा बेटा: जिंदगी से जंग हार गया संभावना का डाॅग 'कोको', अंतिम विदाई देते हुए नम हो गईं कपल की आंखें

10/17/2022 10:59:07 AM

मुंबई: स्टार्स का जानवारों के साथ प्यार काफी पुराना हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनके पास कोई न कोई Pet जरूर है। वह अक्सर अपने पालतू जानवरों के साथ मस्ती करते की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वहीं एक्ट्रेस संभावना सेठ के पास भी 4 प्यारे डाॅग्स हैं जिनके नाम कोको, चैरी, कैंडी और छुनछुन हैं।

संभावना अपने इन डाॅग्स से बेहद प्यार करती हैं। वह आए दिन उनके साथ वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं अब इन चारों में से उनके एक डाॅग से संभावना का साथ हमेशा हमेशा के लिए छूट गया है। जी हां, उनके प्यारे डाॅग कोको का निधन हो गया है।

14 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे कोको ने अंतिम सांस ली। कोको लंबे समय से बीमार था और 14 अक्टूबर की रात 2.30 बजे उसे सांस लेने की दिक्कत हुई। 'CoCo' को जल्द हाॅस्पिटल ले जाया गया लेकिन भगवान को तो कुछ और ही मंजूर था।

अपने प्यारे कोको के निधन से संभावना पूरी तरह टूट गई। उन्होंने अपने चैनल पर कोको के अंतिम समय के वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में कोको के साथ बिताए पलों को भी जोड़ा गया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि संभावना  'CoCo' को गले लगाए फूट फूट कर रो रही हैं। वहीं अविनाश आंखों में आसूं लिए संभावना को संभाल रहे हैं। वीडियो के आखिर में कोको के पार्थिव शरीर को सजाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

संभावना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी कोको की तस्वीर शेयर की है जो उनके अंतिम पलों की है। संभावना सेठ इन तस्वीरों में कोको को गोद में लिए हुए हैं जिसके ऑक्सीजन लगी हुई है। वहीं एक तस्वीर कोको की मौत के बाद की है जिसके ऊपर एक्ट्रेस ने फूल डाले हुए हैं।

इन तस्वीरों के साथ संभावना ने लिखा-'भारी दिल से आप सभी को बता रही हूं कि 14 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे हमारे बेटे कोको की मौत हो गई। ये लॉस बहुत ज्यादा तकलीफ दायक है। हम लोग हर एक मिनट तकलीफ से गुजर रहे हैं।

कोको हम लोगों के साथ करीब 20 साल से है। यहां तक कि हमारी शादी के पहले से ही हम लोगों के साथ था वो। उसने हमें बहुत कुछ दिया है। कोको हमारा सबसे प्यारा बेटा था और हमेशा राजकुमार रहेगा।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)

Content Writer

Smita Sharma