संभावना सेठ पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के बाद अब सिर से उठा मां का साया

2/21/2024 3:02:13 PM

मुंबई: एक्ट्रेस संभावना सेठ पर दुखों का पहाड़ टूट गया। पिता के बाद संभावना के सिर से उनकी मां का भी साया उठ गया है। काफी लंबे समय तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद संभावना की मां का मंगलवार शाम को निधन हो गया।  संभावना सेठ की मां सुष्मा सेठ का निधन कल यानी 20 फरवरी को दुनिया से चल बसी।

इस दुखद खबर की जानकारी एक्ट्रेस के पति अविनाश ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि उनकी फैमिली दुखी है तो लोगों को प्राइवेसी बनाए रखना चाहिए और उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए दुआ करें। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)

संभावना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा- 'भारी दिल से आप लोगों को ये बताना चाहते हैं कि संभावना की मां का कल शाम 7:30 बजे निधन हो गया। उनका इस दुनिया से जाना हम लोगों के लिए कितना तकलीफ दायक है ये आपको शब्दों में बयां नहीं कर सकते। आप उन्हें प्रार्थना में जरूर रखें। अविनाश।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)

संभावना सेठ की मां काफी समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। पिछले साल, वह अस्पताल में भर्ती थीं और एक्ट्रेस ने उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर  कीं थी और लिखा, "काश मैं अपनी मां के लिए सब कुछ उलट पाती.. मेरी एकमात्र इच्छा उन्हें पूर्ण स्वास्थ्य में देखना है!"
 

 

 

Content Writer

Smita Sharma