''नच बलिए-8'' में ये आइटम गर्ल पति के साथ बिखेरेंगी अपने डांस के जलवे

4/14/2017 11:51:21 AM

मुंबईः एक्ट्रैस संभावना सेठ आइटम गर्ल रह चुकी है। उन्हें उनके डांस की वजह से जाना जाता है।

संभावना जल्द ही रियालिटी शो 'नच बलिए-8' में दिखाई देंगी। संभावना शो में पति अविनाश द्विवेदी के साथ पार्टिसिपेट करेंगी। सूत्रों के मुताबिक ये कपल शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होगा। जो आने वाले वीक में शो का हिस्सा बनेगा। 

बता दें कि संभावना ने पिछले साल 14 जुलाई को अविनाश से घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की थी। संभावना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अविनाश के साथ एक डांस प्रेक्टिस करते हुए वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रहे हैं।