गणेश चतुर्थी 2022: अर्जुन बिजलानी से लेकर संभावना सेठ के घर विराजे बप्पा, ईशा कोप्पिकर ने आरती उतार विघ्नहर्ता का किया स्वागत

8/31/2022 8:53:01 AM

मुंबई: 31 अगस्त 2022 को पूरे देश में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही हैं। 31 अगस्त 2022 को हर कोई बप्पा को अपने घर विराजित करेगा और  9 सिंतबर 2022 को अनंत चतुर्दशी के दिन विघ्नहर्ता को विदा किया जाएगा। बी-टाउन में भी इस त्योहार की धूम देखी जाती है। मंगलवार को बी-टाउन के कई स्टार्स ने अपने घर बप्पा का स्वागत किया। आइए डालते हैं इन स्टार्स पर एक नजर...

ईशा कोप्पिकर

एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर अपनी बेटी रियाना के साथ घर में बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया। उन्होंने बप्पा की सबसे पहले आरती उतारी। इस दौरान ईशा ट्रेडिशनल आउटफिट में खूब जचीं। 

संभावना सेठ

संभावना सेठ और उनके पति अविनाश भी 31 अगस्त गणेश चतुर्थी उत्सव से पहले बप्पा को घर लेकर आईं। 

प्रिंस नरूला

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का एक और पावर कपल है। दोनों की भगवान गणेश में बहुत आस्था है। दोनों हर साल बप्पा को घर लेकर आते हैं। ऐसे में इश बार भी उन्होंने विघ्नहर्ता का स्वागत किया। 

सुरवीन चावला 

सुरवीन चावला भी 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी उत्सव से पहले बप्पा की मूर्ति को घर ले आईं। इस दौरान सुरवीन चावला के साथ उनकी बेटी भी थी।

 

अर्जुन बिजलानी

एक्टर अर्जुन बिजलानी हर साल धूमधाम से बप्पा को घर लेकर आते हैं। ऐसे में इस बार भी अर्जुन ने पत्नी नेहा स्वामी और बेटे अयान के साथ बप्पा का स्वागत किया। 

राहुल वैद्य

बिग बॉस 14 फेम राहुल वैद्य मंगलवार शाम भगवान गणेश की मूर्ति को घर लाने के लिए निकले। उन्होंने बप्पा की मूर्ति को ध्यान से अपने हाथों में लिया था। 

Content Writer

Smita Sharma