सामंथा ने वरुण धवन को दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- ''हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार, भगवान भला करे''

4/24/2022 1:33:31 PM

मुंबई. एक्टर वरुण धवन आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी वरुण को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस ने वरुण की तस्वीर शेयर कर प्यारा सा नोट लिखा है। 


सामंथा ने इंस्टा स्टोरी में पोस्ट शेयर की है, जिसमें वरुण व्हाइट शर्ट और क्रीम पैंट में नजर आ रहे हैं। एक्टर के आस-पास ढेर सारे बैलून दिखाई दे रहे है, जिनके बीच वरुण जबरदस्त अंदाज में पोज दे रहे हैं। इसके साथ सामंथा ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार @varundvn… आपको साल की शुभकामनाएं। भगवान भला करे।' फैंस इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और वरुण को बर्थडे विश कर रहे हैं।


बता दें बताया जा रहा है वरुण और सामंथा एक साथ फिल्म 'सिटाडेल' में नजर आने वाले हैं। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। राज निदिमोरू और कृष्णा डीके के साथ वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु पहली बार काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले सामंथा मुंबई आई थी, वरुण उनसे मिले भी थे। दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया गया था, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं थी। वरुण सामंथा को भीड़ से बचाते नजर आए थे।  

Content Writer

Parminder Kaur