एक्स हस्बैंड की कोई चीज अपने पास नहीं रखना चाहती सामंथा! नागा चैतन्या को लौटाई वेडिंग साड़ी

3/9/2022 5:16:49 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने पिछले साल अक्टूबर में एक्टर और पति नागा चैतन्य से अपना रिश्ता तोड़ लिया था। इस बात की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब दोनों को अलग हुए 4 महीने से भी ज्यादा का समय हो चुका है और दोनों अपनी जिंदगी में अपनी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी बीच पता चला है कि सामंथा तलाक के बाद अपने एक्स हस्बैंड की कोई भी चीज अपने पास नहीं रखना चाहती। खबर है कि हाल ही में सामंथा ने नागा का अपनी शादी की निशानी वापस कर दी है।


सुनने में आया है कि सामंथा रुथ प्रभु ने शादी की साड़ी अपने एक्स पति नागा चैतन्य को वापस कर दी है। ये साड़ी नागा की दादी डी राजेश्वरी की थी, जो उन्होंने अपनी बहू सामंथा को पहनने के लिए दी थी। हालांकि अब एक्ट्रेस ने ये साड़ी नागा चैतन्या को वापस कर दी है, क्योंकि ये साड़ी दग्गुबाती फैमिली से ताल्लुक रखती थी। इसलिए एक्ट्रेस ने इसे लौटाने का फैसला किया। 

PunjabKesari

 


शादी के दिन इस साड़ी को पहनकर समांथा ने अक्किनेनी और दग्गुबाती खानदान को प्राइड फील कराया था।  


बता दें, नागा और सामंथा ने साल 2017 में ग्रैंड शादी रचाई थी। हालांकि शादी के चार साल बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। दोनों का ये अलगाव आपसी सहमति से हुआ है। नागा से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक्स पति संग सारे पोस्ट्स डिलीट कर दिए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News