काम से ब्रेक लेकर आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के आश्रम पहुंची सामंथा रुथ प्रभु, लोगों के बीच बैठ ध्यान लगाती आईं नजर

7/20/2023 1:00:59 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों काम से ब्रेक लेकर अपनी हेल्थ पर ध्यान दे रही है। दरअसल, एक्ट्रेस मायोसाइटिस नामक बीमारी से जूझ रही हैं और इसका उपचार कराने के लिए उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया है। इसी बीच सामंथा हाल ही में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन में पहुंची, जहां वह ध्यान लगाते हुए नजर आईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

सामंथा रुथ प्रभु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चार तस्वीरें और दो वीडियो शेयर की हैं। पहली तीन तस्वीरों में एक्ट्रेस को सद्गुरु ईशा फाउंडेशन के आश्रम में बैठकर ध्यान लगाते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में सद्गुरु भी नजर आ रहे हैं। वहीं, अन्य तस्वीरों में उनके साथ अन्य कई लोग भी बैठे नजर आ रहे हैं। 


तस्वीरें शेयर करते हुए सामंथा रुथ प्रभु ने कैप्शन में लिखा, अब से कुछ समय पहले मैं बिना किसी विचार के, बिना हिले-डुले या मुड़े, कुछ समय के लिए बैठी रही। यह बहुत कठिन कार्य है लेकिन आज मैं ध्यान साधना कर रही थी। यह मुझे अंदर से शक्ति दे रहा था। इससे मैं शांत हो रही थी। मेरे विचारों में स्पष्टता आ रही थी और मैं कनेक्ट कर पा रही थी। यह किसने कभी नहीं सोचा था कि इतनी साधारण दिखने वाली बात इतनी शक्तिशाली है।"


इन तस्वीरों में सामंथा गले में फूलों की माला, माथे पर तिल्क लगाए, सिंपल सूट में बेहद खूबसूरत लग रही है। फैंस सामंथा रुथ प्रभु की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)


बता दें, सामंथा रुथ प्रभु को आखिरी बार गुणशेखर के डायरेक्शन में बनी 'शाकुंतलम' में देखा गया था, जिसमें उन्हें लीड रोल शकुंतला के रूप में देखा गया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। वहीं, अब वह बॉलीवुड स्टार वरुण धवन के साथ स्पाई थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी।

Content Writer

suman prajapati