सामंथा ने उठाया 80 किलो वजन, वीडियो देख छूटे फैंस के पसीने

1/15/2022 3:54:44 PM

मुंबई. एक्टर नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा रुथ प्रभु लगातार चर्चा में बनीं हुई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस हेवी वेट लिफ्ट‍िंग करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को देख कर फैंस के पसीने छूट गए हैं। 


सामंथा ने इंस्टा स्टोरी में वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक शर्ट और व्हाइट शॉर्ट्स में नजर आ रही है। एक्ट्रेस लो बन किया हुआ है। एक्ट्रेस हेवी वेट लिफ्ट‍िंग करती हुई दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस पहले 75 और 78 फिर 80 किलो वजन उठाती हुई नजर आ रही है। सामंथा के 80 किलो वजन उठाने पर उनका ट्रेनर खुश हो जाता है। इस वीडियो को देख कर फैंस के पसीने छूट गए हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं। 


काम की बात करें तो सामंथा को हाल ही में फिल्म 'पुष्पा' में देखा गया। इसमें समांथा के आइटम नंबर 'O Antava' ने धूम मचा दी थी। एक्ट्रेस ने फिल्म 'शकुंतलम' की शूट‍िंग पूरी कर ली है और  बाई-लिंगुअल प्रोजेक्ट की शूट‍िंग शुरू कर दी है। 

Content Writer

Parminder Kaur