Celebration Pics: दोस्तों संग काटा केक..सिर पर हुई सितारों की बौशार..सामंथा ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया अपना 36वां बर्थडे

5/6/2023 12:02:37 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु 28 अप्रैल, 2023 को पूरे 36 साल की हो गई हैं। इस बार यह बर्थडे एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों और टीम के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया। हालांकि, तब वह अपने बिजी शेड्यूल के कारण फैंस के साथ फोटोज शेयर नहीं कर पाईं थीं। वहीं अब फुर्सत होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने 36वें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।


बर्थडे की तस्वीरें इंस्टग्राम पर शेयर करते हुए सामंथा ने कैप्शन में लिखा- 'नियम सरल थे..
- कोई आश्चर्य नहीं
- कोई केक नहीं
-गुब्बारों से निश्चित रूप से कोई बकवास नहीं 
मुझे स्पष्ट रूप से वह मिलता है जो मुझे चाहिए।''

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सामंथा रुथ प्रभु ने दोस्तों के साथ खूब हंसी-मस्ती के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान वह फ्लोरल प्रिंट शर्ट के साथ मिन शॉर्ट पहने नजर आईं। हालांकि, इन आउटफिट में एक्ट्रेस का बोल्ड और कैजुअल लुक देखने को मिला।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

सामंथा ने दोस्तों के साथ केक काटा, उनके ऊपर सितारों की बौछार की गई। एक वीडियो भी एक्ट्रेस ने शेयर किया, जिसमें उनके दोस्त उन्हें जबरदस्ती खींच कर कमरे में ले जा रहे हैं। रूम में एंट्री करते ही उन्हें सरप्राइज मिलता है। फैंस सामंथा की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

काम की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसमें वह एक्टर वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फैंस एक्ट्रेस की इस सीरीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।


 

Content Writer

suman prajapati