सामंथा ने अपने नाम से हटाया ''अक्किनेनी'' सरनेम, फैंस को हुई चिंता- कहीं पति से तो नहीं हुई अनबन?

7/31/2021 5:46:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने अपनी एक्टिंग के जरिए खूब लोगों का दिल जीता है। वह अक्सर अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद उनके फैंस काफी हैरान हो रहे हैं। सामंथा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से सरनेम 'अक्किनेनी' हटा दिया है, जिसे देख लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

PunjabKesari


दरअसल, बीते शुक्रवार सामंथा ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल से अपना डिस्प्ले नाम सामंथा अक्किनेनी की जगह केवल S कर लिया। हालांकि उनके फेसबुक पेज पर अभी भी उनका डिस्प्ले नेम समांथा अक्किनेनी ही दिख रहा है। सामंथा ने अभी तक इसके पीछे की वजह नहीं बताई है, लेकिन इसे लेकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

PunjabKesari

 


बता दें, एक्ट्रेस ने कुछ वक्त पहले ही साउथ एक्टर नागा चैतन्य से शादी के बाद अपना नाम 'सामंथा अक्किनेनी' कर लिया था।

 

PunjabKesari


ऐसे में अब फैंस के द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि सामंथा और नागा चैतन्य के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इसी वजह से उन्होंने अपना नाम बदल दिया है।
गौरतलब है कि सामंथा और नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की थी। शादी के पहले दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों को पहली बार फिल्म 'ये माया चेसवे' में एक साथ देखा गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News