सामंथा प्रभु का नागा चैतन्य संग हुआ पैचअप! एक्ट्रेस ने डिलीट की पति से अलग होने वाली पोस्ट

1/22/2022 10:05:28 AM

मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस कपल सामंथा प्रभु  और नागा चैतन्य ने बीते साल 2021  के अक्टूबर महीने में अपने अलग होने की खबर दी थी। इस खबर ने 
फैंस को चौंका दिया था। फैमिली मैन 2 की रिलीज के कुछ दिनों बाद ही सामंथा ने नागा का सरनेम अपने इंस्टा पोस्ट से हटा दिया था जिसके बाद दोनों की अलग होने की खबरों ने आग पकड़ी।

PunjabKesari

वहीं कुछ दिनों बाद दोनों ने एक पोस्ट शेयर कर अपने अलग होने का ऐलान किया था। वहीं अब सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ ऐसा किया हैजिसने उनके और नागा चैतन्य के एक होने की अफवाह को बढ़ा दिया है।

PunjabKesari
दरअसल, सामंथा प्रभु ने पति नागा चैतन्य से अलग होने वाले ज्वाइंट स्टेटमेंट वाले पोस्ट को डिलीट कर दिया है। पोस्ट के डिलीट होने के फैंस कयासबाजी करने लगे हैं कि अब ये कपल फिर से हो सकता है। हालांकि कपल में से किसी पर इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

PunjabKesari

वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो सामंथा अपना इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ पोस्ट डिलीट कर रही थीं और उन्होंने नागा चैतन्य से अलग होने वाला पोस्ट भी डिलीट कर दिया है क्योंकि अब ये पोस्ट उनके लिए मायने नहीं रखता है।

PunjabKesari

सामंथा और नागा चैतन्य ने 2 अक्टूबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अलग होने की अनाउंसमेंट की थी। सामंथा प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था- 'हमारे सभी शुभचिंतकों। बहुत सोच-विचार के बाद मैंने और चैय ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला किया है। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि पिछले एक दशक से ज्यादा समय से हमारी दोस्ती रही है जो हमारे रिश्ते का आधार थी और जो हमारे बीचे हमेशा खास एक रिश्ता कायम रखेगी। हम अपने फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस मुश्किल समय में हमार साथ दें और हमें आगे बढ़ने के लिए प्राइवेसी का खयाल रखें। आपके सपॉर्ट के लिए धन्यवाद।'


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News