सामंथा की बीमारी के बारे में जान खुद को रोक नहीं पाए नागा चैतन्य,फोन कर पूछा एक्स पत्नी का हाल

11/6/2022 1:58:27 PM

मुंबई: साउथ फिल्म स्टार सामंथा प्रभु अपनी जिंदगी में भी कई सारे उतार-चढ़ाव झेले हैं। डाइवोर्स के बाद भी उन्होंने अपने हौंसले नहीं गिरने दिए। मगर लाइफ ने एक बार फिर उन्हें चुनौती दी। 35 साल की एक्ट्रेस लंबे समय से एक गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं। सामंथा ने 2 महीन बाद पोस्ट शेयर कर मायोसिटिस नाम की बीमारी से पीड़ित होने की जानकारी दी।  

सामंथा ने बताया कि उनकी तबियत अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है। मगर वो रिकवरी की ओर है। सामंथा की बीमारी के बारे में पता चलते ही हर कोई परेशान हो गया।

इसका नहीं  रिपोर्ट्स सामने आईं कि सामंथा रुथ प्रभु की तबियत के बारे में जानकारी सामने आते ही एक्स हसबैंड नागा चैतन्य का परिवार भी परेशान हो गया है। सामंथा के एक्स ससुर नागार्जुन भी लगातार अपनी पूर्व बहू से मिलने पहुंचे हैं। वो सामंथा की तबियत का भी ख्याल रख रहे हैं।

वहीं अब एक रिपोर्ट सामने आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि उनके एक्स पति नागा चैतन्य भी सामंथा की हेल्थ को लेकर परेशान हैं और उन्होंने एक्स पत्नी को कॉल कर उनका हाल चाल भी लिया है।  इस खबर से उनके दोनों के फैंस काफी खुश हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि दोनों के बीच सब नॉर्मल हो जाए। कयास लग रहे हैं कि शायद दोनों के बीच दोबारा रिश्ते नॉर्मल हो सके।

मायोसाइटिस एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। लेकिन यह कोई एक बीमारी नहीं है, बल्कि कई बीमारियों का ग्रुप है जो कि शरीर को धीरे-धीरे तोड़ती है। आसान भाषा में कहें, तो यह एक ऐसी समस्या है। जिसमें शरीर के अंदर सूजन आने लगती है। यह सूजन आमतौर पर कंधे, हाथ, पैर, जांघ, कमर और कूल्हों की मांसपेशियों में आती है। लेकिन यह खाने की नली, दिल और फेफड़ों को भी प्रभावित कर सकती है। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इसका कोई पुख्ता इलाज डॉक्टर्स के पास नहीं है।
 

Content Writer

Smita Sharma