एक और रिश्ते का अंत: सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य ने की तलाक की घोषणा,शादी के 4 साल बाद अलग हुईं कपल की राहें

10/2/2021 4:43:09 PM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से इन दिनों तलाक की खूब खबरें आ रही हैं। इन  तलाक की खबरों से एक बात तो साबित है कि इंडस्ट्री में जितनी आसानी से रिश्ते बनते हैं उतनी ही तेजी से रिश्ते बिखरते भी हैं। आमिर खान-किरण राव, पंकित ठक्कर-प्राची ठक्कर के बाद अब साउथ इंडस्ट्री के फेमस कपल का नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है।

PunjabKesari

जी हां, लंबे समय से अपने रिश्ते में आई दरार की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा प्रभु और एक्टर नागा चैतन्या ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। दोनों सुपरस्टार्स ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी।  

PunjabKesari

दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम पर अपने चाहने वालों के नाम एक नोट शेयर किया है जिसमें तलाक की घोषणा की।इंडियन सिनेमा  के फेवरेट कपल के फैंस के बेशक इस खबर से काफी दुख पहुंचेगा। एक ही तरह का सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए दोनों ने लिखा-'हमारे सभी शुभचिंतकों के नाम काफी सोचने के बाद हम दोनों ने फैसला किया है कि हम पति-पत्नी के रूप में एक दूसरे से अलग हो जाएंगे और अपने-अपने रास्ते चुनेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by S (@samantharuthprabhuoffl)

 

 

हम खुशकिस्मत थे कि हमारी एक दशक से ज्यादा की दोस्ती थी जो हमारे रिश्ते का अहम हिस्सा थी। हमें लगता है कि हमारी दोस्ती आगे भी हम दोनों के लिए बेहद खास रहेगी। हम अपने फैंस, मीडिया और शुभचिंतकों से उनुरोध करते हैं कि इस दौरान हमें अकेला छोड़ दें जिससे हम आगे बढ़ सकें। आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद।'

PunjabKesari

हाल ही में ये भी खबरें सामने आई थीं कि सामंथा और नागा चैतन्य बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि सामंथा और नागा चैतन्य अपने परिवार को बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं। इसके लिए एक्ट्रेस ने नए प्रोजेक्ट्स साइन करना बंद कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लाइव आकर मुंबई शिफ्ट होने की खबरों पर भी विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा वो हैदराबाद में ही रहेंगी और यही उनका घर है मगर अब दोनों की ओर से खुलकर तलाक की घोषणा करने से इन सारी अफवाहों पर विराम लग गया है। 

PunjabKesari

सामंथा प्रभु और एक्टर नागा चैतन्या साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे यानी महज 4 साल में ही दोनों का रिश्ते खत्म होने के मोड़ पर आ चुका है। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं जिसमें सबसे खास थी साल 2010 की रिलीज हुई फिल्म ये माया चेसावे थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News