''परमवीर'' घोड़े पर आया सलमान खान का दिल, मालिक ने बेचने से किया इंकार, ठुकराया 1 करोड़ का ऑफर

2/17/2021 4:38:51 PM

मुंबई. फैंस के फेवरेट बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का दिल किसी पर आ गया है। लेकिन वो लाख कोशिशों के बावजूद भी उसे पाने में नाकामयाब हैं। बता दें, इस बार भाईजान का दिल की किसी खूबसूरत लड़की पर नहीं, बल्कि एक तेजसवी घोड़े 'परमवीर' पर आया है, जिसकी वो हर बड़ी से बड़ी कीमत चुकाने को तैयार हैं, लेकिन घोड़े का मालिक उसे बेचने को तैयार नहीं है।

 

दरअसल, पंजाब के फरीदकोट जिले में हॉर्स ब्रीडर्स प्रतियोगिता चल रही है। इस प्रतियोगिता में भैंसड़ा स्टड फार्म अहमदाबाद (गुजरात) से रंजीत सिंह राठौड़ अपने दो घोड़ों को लेकर आए हैं। जिसमें से एक घोड़े का नाम परमवीर और वाकई में ये घोड़ा बेहद बलवान है। 


इस घोड़े की कीमत एक करोड़ रुपए है और सलमान खान यह कीमत देने को भी तैयार हैं। सलमान खान की टीम ने रंजीत सिंह को ऑफर भी दिया, लेकिन उन्होंने परमवीर को बेचने से मना कर दिया है। लेकिन फिर भी सलमान की टीम इसे खरीदने के प्रयास में है।


बता दें, परमवीर मारवाड़ी नस्ल घोड़ा का है और ये ब्लैक कलर का है। इसकी ऊंचाई 65 इंच से ज्यादा है। पिछले वर्ष रिलांयस ग्रुप ने परमवीर की कीमत एक करोड़ रुपए लगाई थी। परमवीर की डाइट पर रोजाना औसतन 1800 से 2000 रुपए का खर्च आता है।

 

Content Writer

suman prajapati