''सिद्धार्थ की मां के लिए मुश्किल समय रहा..होती है उनसे मेरी बात'' आंखों में आसूं लिए सलमान बोले-''शहनाज आगे बढ़ो अभी पूरी जिंदगी है''

1/31/2022 3:46:50 PM

मुंबई: 30 जनवरी को विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 15' का धमाकेदार फिनाले था। शो में कई स्टार्स ने शिरकत की। लेकिन जिस शख्स के लिए हर कोई आंखे बिछाए दिखा वह थी बिग बाॅस 13 की चुलबुली कंटेस्टेंट शहनाज गिल।  शहनाज को स्टेज पर देख सलमान खान की आंखों में भी चमक आ गई। लेकिन उस वक्त सेट का माहौल गमगीन हो गया जब शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर रो पड़ीं।

हमेशा हंसने वाली शहनाज को रोता देख सलमान ने तुरंत ही उन्हें गले लगा लिया। वह खुद भी रो रहे थे। लेकिन खुद के आंसुओं पर काबू रखते हुए सलमान ने शहनाज को संभाला। सलमान ने न सिर्फ शहनाज के बाल ठीक किए, बल्कि उनके आंसू भी पोंछे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nameera Sidnaaz✨❤ (@nameera_sidnaaz)

 

सलमान ने शहनाज को हिम्मत दी और उन्हें आगे बढ़ने की सलाह दी। सलमान ने कहा-'बस अब लाइफ में आगे बढ़ो। पूरी जिंदगी तुम्हारे पास है अभी। लेकिन अब मूव ऑन करो, मूव ऑन। मुझे पता है कि तुम्हारे लिए बहुत ही मुश्किल रहा है यह समय। सबके लिए बहुत मुश्किल रहा है। लेकिन सिद्धार्थ की मां और तुम्हारे लिए सबसे ज्यादा मुश्किल रहा है। बस आगे बढ़ो लाइफ में। तुम्हारी तरफ जो तुम्हारी जिम्मेदारी है, अब वो तुम्हारे लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। तो बस अब काम करो, लाइफ एंजॉय करो' इस दौरान सलमान खान ने शहनाज को ये भी बताया कि उनकी बात सिद्धार्थ शुक्ला की मां से होती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nameera Sidnaaz✨❤ (@nameera_sidnaaz)

 

सलमान खान ने कहा- 'शहनाज के लिए बीते कुछ महीने अच्छे नहीं थे। लेकिन उन्होंने सब चीजों का सामना किया और वह आगे बढ़ीं। शहनाज को यूं खुश देख सलमान खुशी से फूले नहीं समाए और कहा- 'शहनाज हमेशा शहनाज गिल ही रहोगी। दुबली हो और दुबली हो जाओ। वजन बढ़ा लो। कुछ भी कर लो। आप बिल्कुल वैसी की वैसी रहोगी। प्यारी सी। मैं शहनाज के लिए बहुत खुश हूं। बहुत खुशी हुई उसे यहां पर देखकर। मुझे उस पर गर्व है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nameera Sidnaaz✨❤ (@nameera_sidnaaz)

शहनाज ने 'बिग बॉस 15' के फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट दिया, जिसे देख सबकी आंखें नम हो गईं। शहनाज के साथ-साथ सलमान और फिनाले में पहुंचे मेहमानों की आंखें नम हो गईं।

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की पहली मुलाकात बिग बॉस 13 में  ग्रैंड प्रीमियर के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और फैंस ने भी सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती को खूब पसंद किया लेकिन अब सिद्धार्थ इस दुनिया में नहीं हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की 2 सितंबर 2021 को हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी। सिद्धार्थ के जाने के बाद से शहनाज बुरी तरह टूट गई थीं। बिग बॉस के घर में शहनाज और सिद्धार्थ का जिस तरह का बॉन्ड देखा गया,लग रहा था कि शहनाज खुद को संभाल नहीं पाएंगी लेकिन शहनाज को इस तरह आगे बढ़ते और गम को खुशियों में बदलते देख उनके फैंस और करीबी सभी काफी खुश हैं। 
 

Content Writer

Smita Sharma