'जज तो नहीं बना पर उनके सामने कई बार खड़ा हुआ हूं' सलमान की ये बात सुन भारती सिंह को याद आए अपनी गिरफ्तारी के दिन

1/23/2022 2:53:42 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कोर्ट  का चोली दामन का साथ है। सलमान कई बार कोर्ट के चक्कर काट चुके हैं। ऐसे में कई दफा उन्हें इस पर मजाक बनाते भी देखा गया है।

वहीं साल 2020 में काॅमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को ड्रग केस के चलते गिरफ्तार किया गया था। भारती की गिरफ्तारी की खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया था। वहीं हाल ही में भारती सिंह को अपनी गिरफ्तारी वाले दिनों की याद आईं।

उन्होंने नेशनल टीवी पर उन दिनों को याद करते हुए इस चीज में सलमान खान को अपना गुरु भी बताया। दरअसल, भारती सिंह  कलर्स टीवी के नए शो हुनरबाज को प्रमोट करने के लिए पति हर्ष शो के जज मिथुंदा संग बिग बॉस के सेट पर पहुंची।

 

भारती ने हमेशा की तरह मिथुंदा और सलमान खान की टांग भी खींची लेकिन शो में भारती ने सलमान के सामने एक ऐसी रिक्वेस्ट की जिसे सुन सलमान को अपने कोर्ट कचहरी वाले दिनों की याद आ गई। 

सलमान ने कहा- 'आज तक कभी जज नहीं बना हूं जज के सामने खड़ा हुआ हूं बहुत बार...जिसको सुन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को गिरफ्तारी वाले दिन याद आ जाते हैं, सलमान की बात को सुन भारती कहती हैं-मत बोलो सर, हमें अपना भी याद आ जाता है। जिसके बाद हर्ष कहते हैं-'हमने यहां भी आपको फॉलो किया।' इन बातों को सुन मिथुंदा न चाहते हुए भी खूब हंसे।



 

Content Writer

Smita Sharma