''सनम बेवफा'' डायरेक्टर के निधन से टूटे सलमान खान, बोले-''रेस्ट एंड पीस मेरे प्रिय सावन जी..हमेशा दिल में रहेंगे''

8/26/2022 8:12:21 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर सावन कुमार टाक का गुरुवार (25 अगस्त) को निधन हो गया। बताया जा रहा था कि बुधवार को उन्हें दिल में तकलीफ के चलते कोकिलाबेन हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

PunjabKesari

गुरुवार सुबह हालत बिगड़ने पर उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया, जहां शाम करीब 4ः15 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सावन कुमार टाक का अंतिम संस्कार शुक्रवार (26 अगस्त) को सुबह 10.30 बजे पवन हंस में किया जाएगा। इसकी जानकारी उनके भतीजे नवीन टाक ने दी।

PunjabKesari

सावन कुमार की मौत की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर लोग शोक जता रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सावन कुमार के देहांत पर दुख जताया है।सलमान खान ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सावन कुमार के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा-रेस्ट एंड पीस मेरे प्रिय सावन जी.. आपके लिए हमेशा प्यार और सम्मान मेरे दिल में रहा। 

PunjabKesari

सावन कुमार ने सौतन, सौतन की बेटी, सनम बेवफा, बेवफा से वफा जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया। इन्हीं के निर्देशन में बनी फिल्मों से संजीव कुमार और जूनियर महमूद को देशभर में पहचान मिली थी। जिंदगी प्यार का गीत है.... गाने की लिरिक्स सावन कुमार ने ही लिखी है।

सावन ने बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत 1967 की फिल्म नौनिहाल से की थी जिसमें संजीव कपूर लीड रोल में थे। पहली ही फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। सावन कुमार टाक ने बतौर डायरेक्टर सौतन की बेटी, हवस, सौतन, बेवफा से वफा, सनम बेवफा, चांद का टुकड़ा जैसी कई सुपरहिट फिल्में बनाईं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News