जैन मुनि आचार्य विजय हंसरत्नसुर से मिले सलमान, 180 दिनों का उपवास पूरा होने पर की मुलाकात

9/12/2022 1:05:33 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। वह  मानवता की सेवा के लिए हाथ बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सलमान खान की दरियादिली के अब तक कई उदाहरण भी देखने को मिले हैं। वहीं अब सलमान जैन मॉन्क आचार्य विजय हंसरत्नसुर से मिले। सलमान जैन मॉन्क आचार्य विजय हंसरत्नसुर से उनके 180 दिनों की फास्टिंग के बाद मिलने पहुंचे।

आचार्य विजय हंसरत्नसुरी काफी प्रसिद्ध जैन आचार्य जी हैं। दरअसल आचार्य विजय हंसरत्नसुर 180 दिनों के उपवास पर थे और वह भी छठी बार। यही वजह है जो सलमान आचार्य जी से मिलने के लिए मजबूर हो गए। खबरों की मानें तो इस दौरान सलमान खान को मॉन्क ने जैन धर्म के विभिन्न पहलुओं और रिचुअल्स के बारे में भी बताया। 

इसके अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार आचार्य विजय हंसरत्नसुरी ने रविवार से अपने 180 दिनों के निरंतर उपवास को खत्म किया। इसके साथ ही वह एकमात्र जैन मॉन्क बन गए जिन्होंने इस मैराथन फास्टिंग को पूरा किया है। उनके अनुयायियों के मुताबिक एक मॉन्क के रूप में अपने जीवन के पिछले दो दशकों में आचार्य हंसरत्नसुरी ने कुल 12 साल फास्ट किए हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान फिल्म 'टाइगर 3' में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सलमान अभी अपनी आने वाली फिल्म 'किसी काभाई किसी की जान' में दिखेंगे। इसमें उनके साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल,सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, पलक तिवारी जैसे स्टार्स हैं। 
 

Content Writer

Smita Sharma