दुबई में सानिया मिर्जा के बेटे और बहन के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए Salman Khan, देखें वीडियो

4/26/2023 2:01:29 PM

मुंबई। सलमान खान की मल्टीस्टार फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है और एक्टर फिल्म की सफलता को एंजॉय कर रहें हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें सलमान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के बेटे के साथ चिल करते नजर आ रहें हैं। यह वीडियो सानिया मिर्जा की बहन अनम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

सलमान खान हाल ही में दुबई होकर लौटें हैं। सलमान खान का यह वीडियो दुबई का ही है, जहां वह सानिया के बेटे और बहन के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। वीडियो में सलमान खान सानिया मिर्जा के बेटे इजहान मलिक के साथ दिखाई दे रहें हैं। इस क्लिप में सलमान, इजहान और सानिया की बहन के साथ जमकर पोज दे रहें हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anam Mirza (@anammirzaaa)

सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'दुबई में 24 घंटे। अगले सप्ताहभर कठिन काम के लिए ऊर्जा मिल गई है।' यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहें हैं। सलमान खान ने अपने इस अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। लोग इस क्लिप पर जमकर कमेंट करते हुए एक्टर और सानिया के बेटे पर प्यार लुटा रहें हैं।

बता दें कि 21 अप्रैल को रिलीज हुई सलमान खान की 'किसी का भाई किसी जान' बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक प्रदर्शन कर रहीं है। अब तक फिल्म 82.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म से कई नए सेलेब्स ने अपने करियर की शुरुआत की है। इस लिस्ट में पलक तिवारी से लेकर शहनाज गिल तक का नाम शामिल हैं। बता दें कि सलमान की 'टाइगर 3' भी इसी साल रिलीज होने वाली है।

 

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi