देर रात बांद्रा में इस हसीना के साथ स्पाॅट हुए सलमान,'बिग बाॅस 14' का शूट छोड़ यहां बिजी थे दबंग खान

1/23/2021 1:41:54 PM

मुंबई: 'दंबग खान' यानि सुपरस्टार सलमान खान को शुक्रवार को देर रात मुंबई में स्पाॅट किया गया। मगर हैरानी की बात हैं कि शुक्रवार को सलमान कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी रियालिटी शो 'बिग बॉस 14' बल्कि कहीं और ही बिजी थे। इस दौरान की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान उनके साथ एक हसीना भी थी हालांकि दोनों अलग अलग कार में थे।

दरअसल, सलमान खान की ये तस्वीरें उनकी अपकमिंग फिल्म अंतिम की शूटिंग सेट से सामने आईं हैं। जहां वो अपनी इस फिल्म की शूटिंग के बाद स्पॉट हुए। इस दौरान वह मोबाइल से कुछ तस्वीरें लेते दिख रहे थे।

वहीं सलमान के साथ उस समय स्पाॅट हुए हसीना एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल थीं।वो इस वक्त दूसरी कार में मौजूद थी। प्रज्ञा जायसवाल साउथ स्टार हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान की हीरोइन बनने वाली हैं। सलमान की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

फिल्म की बात करें तो सलमान खान प्रोडक्शंस की फिल्म है जो अगस्त 2021 में रिलीज हो सकती है। फिल्म को 2018 की सुपरहिट मराठी फिल्म 'मुलशी' का रीमेक बताया जा रहा है। इसमें सलमान के अलावा उनके जीजा आयुष शर्मा भी हैं। इसके अलावा सलमान जल्द ही फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो' में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा हैं। 

Smita Sharma