''भाईजान'' की गांधीगिरी:साबरमती आश्रम पहुंचे सलमान खान,चलाया बापू गांधी का चरखा

11/30/2021 10:02:48 AM

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। वैसे को सलमान जिस भी रोल में नजर आएं, फैंस को सभी पसंद आते हैं लेकिन दर्शक कॉप के रोल में भाईजान को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

हाल ही में सलमान खान की फिल्म अंतिमः द फाइनल ट्रुथ रिलीज हुई। इतना ही नहीं बल्कि लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर सलमान खान को देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित भी है।

इतना ही नहीं लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर सलमान को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित दिखे। यही वजह है कि फैंस के सिर पर सलमान का जादू बोलता हुआ नजर आ रहा है। हाल ही में सलमान अफनी रिलीज हुई फिल्म के प्रमोशन के लिए गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे।

अहमदाबाद के गांधी आश्रम से सलमान खान की फोटोज सामने आ रही हैं। तस्वीरों में सलमान चरखा चलाते हुए दिख रहे हैं। उनके चहरे पर एक मुस्कान नजर आ रही है। सलमान की इस दौरे की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

फिल्म की बात करें तो  'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ'महेश मांजरेकर के डायरेक्शन में बनी हैं। टीवी एक्ट्रेस महिमा मकवाना ने इस फिल्म के जरिए बाॅलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' को 4.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली है। फिल्म ने दो दिन में करीब 10 करोड़ की कमाई की है। 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma