जब कैट संग बनियान पहनकर शादी में पहुंचे सलमान, कुछ इस तरह हुआ था स्वागत

5/30/2019 10:42:20 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' का जमकर प्रमोशन कर रहे है। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में है। हाल ही में सोशल मीडिया पर सलमान की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में सलमान बनियान में नजर आ रहे हैं। दरअसल, सलमान की ये बनियान वाली तस्वीरें शादी की है। सलमान अपनी करीबी बीना काक की बेटी की शादी में बनियान पहनकर गए थे।

 

 

जानकारी के लिए बता दें कि सलमान की फैमिली फ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस बीना काक ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें की है। तस्वीरें उनकी बेटी की शादी की है। बेटी अमृता काक की शादी की तस्वीरों में सलमान खान भी नजर आए हैं।

 

 

बीना को लोगों ने भाईजान की कई सारी फिल्मों में देखा है। बीना की बेटी अमृता काक की शादी काफी सालों पहले हुई थी। उसी की तस्वीरें हाल ही में बीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 

 


इन्हीं तस्वीरों में बीना नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ पूरे परिवार वाले, दोस्त और खुद सलमान खान भी दिख रहे हैं। खास बात ये है कि शादी में सलमान खान का दबंग लुक नजर आ रहा है। पिक्चर्स में सलमान बनियान पहने दिख रहे हैं।

 

 

वहीं उन्होंने टोपी लगा रखी है औऱ साथ ही में चश्मा भी लगा रखा है। सलमान ने बीना की बेटी की शादी में जमकर मस्ती की है।

 

 

सलमान के साथ इस शादी में कैटरीना कैफ भी पहुंची थी। दरअसल, उस वक्त कैटरीना सलमान के साथ रिलेशन में थीं।

 

 

इस शादी में उनका भव्य स्वागत भी हुआ था। फिलहाल ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

 

 

 

Konika