''द कपिल शर्मा शो'': कपिल शर्मा के काॅमेडी शो में सुनील ग्रोवर की वापसी, इस बार पैचअप करवाने में जुटे खुद सलमान खान!

2/17/2021 12:24:22 PM

मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो'  लंबे समय से लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। कपिल के अलावा शो में अभी कीकू शरदा, कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती और चंदन प्रभाकर जैसे एक्‍टर्स नजर आते हैं। हालांकि फैंस अब भी इसमें सुनील ग्रोवर की कमी को महसूस करते हैं। लेकिन अब फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। खबरों की मानें तो कपिल शर्मा के शो पर एक फिर सुनील ग्रोवर वापसी कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड स्‍टार सलमान खान दोनों के बीच की लड़ाई को सुलझाने में लगे हुए हैं। जहां एक तरफ सलमान की सुनील के साथ अच्छी बॉन्डिंग है, सुनील उनकी फिल्‍मों में भी नजर आते हैं तो दूसरी तरफ सलमान 'द कपिल शर्मा शो' के प्रोड्यूसर भी हैं।

ऐसे में प्रोड्यूसर होने के नाते वह चाहते हैं कि सुनील फिर से शो में कमबैक करें। यही नहीं, मेकर्स भी सुनील को वापस बुलाने की कोशिशों में जुटे हैं। हालांकि सुनील ग्रोवर की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है कि वो शो में वापसी कर रहे हैं। लेकिन अगर सुनील सच में शो में वापसी कर लेते हैं तो ये फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं। 

बता दें कि द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर डॉक्‍टर मशहूर गुलाटी का किरदार में नजर आते थे लेकिन कपिल शर्मा से विवाद के बाद वह शो से अलग हो गए।
यही नहीं कपिल और सुनील ने ने एक-दूसरे से बोलचाल तक बंद कर दी। हालांकि बाद में दोनों पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ गए लेकिन कपिल के शो से सुनील दूर ही रहे। 

Content Writer

Smita Sharma