सलमान खान से लेकर ऋषि कपूर ने पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के लिए किया ट्वीट, देखें तस्वीरें

9/23/2019 12:10:26 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ टेक्सास के ह्यूस्टन में आयोजित एक कार्यक्रम में 50 हजार भारतीयों को संबोधित किया। इससे इंडियन और अमेरिकन संबंध और मधुर हुए हैं। इसलिए बॉलीवुड के सितारों ने मोदी के लिए ट्वीट कर उनके इस कदम की तारीफ की है।  

 इंडियन- अमेरिकन के अच्छे प्रदर्शन के लिए दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक घोषणाएं की, जो अमेरिका और इंडिया के बीच संबंधों को और मजबूत करेंगे। सुरक्षा सीमा से लेकर भारत में अमेरिकी एक्पोर्ट को बढ़ाने की बात करते हुए नेताओं ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलिब्रेटियों ने भी एनआरजी स्टेडियम में दोनों नेताओं के इस सकारात्मक कदम की ट्वीटर पर जमकर प्रशंसा की है। 


अनिल कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "स्टेट्स मैनशिप के शानदार प्रदर्शन में नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी लोगों के दिलों को जीत लिया।"


 

करन जोहर ने ट्वीट कर लिखा, "नरेंद्र मोदी द्वारा प्रेरणादायक और शानदार संबोधन भारत के साथियों के लिए गर्व का क्षण है।" 

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा, "हम अकेले एक बूंद है और इक्टठे एक महासागर, हाउडी मोदी का कार्यकर्म लोगों के लिए एक समुंदर था।"

ऋषि कपूर ने ट्वीट किया - हाउडीमोदी, गो मोदी - गो ट्रम्प- ह्युस्टन, यूएस, हमारे लिए बहुत गर्व का क्षण है, क्मयुनिटी के लिए बहुत गर्व की बात है, इंडिया के लिए गर्व की बात है।"


अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में लिखा, “ हमें विभाजित करने वालों की तुलना में यह चीज हमें एकजुट करती है, टेड केनडी, हाउडी मोदी"। 


सलमान खान ने ट्वीट किया, "पीएम मोदी और ट्रम्प ने दो देशों के बीच बेहतर तालमेल के लिए जो कदम बढ़ाया है वह बहुत बढ़िया है।"

 

 

विवेक ओबरॉय ने ट्वीट किया, "ट्रम्प पर जीत ने एक बार फिर से, हमारे दिल को जीत लिया है और हमारे गर्व को बढ़ाया है, बहुत-बहुत शुक्रिया"। 

रणदीप हुड्डा ने ट्वीट किया, "सारे इंडियन के लिए यह गर्व का पल है, भारत सभी देशों के लिए महान योगदान दे रहा है।" 

 

Smita Sharma