THROW BACK: सलमान से लेकर गोविंदा तक स्टार्स सालों से करते आ रहे हैं गणपति की पूजा, परिवार संग करते हैं पूरी मस्ती

8/22/2020 1:49:57 PM

मुंबई. आज गणेश चतुर्थी का पवित्र त्योहार हैं। हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल कोरोना वायरस की वजह से लोग घर पर रह कर ही इस त्योहार को सेलीब्रट कर रहे हैं। इस दिन गणपति बप्पा को घर लाया जाता है और 10 दिन तक उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। फिर उनका जल विसर्जन किया जाता है। बॉलीवुड स्टार्स भी इस त्योहार को सालों से मना रहे हैं। चलिए जानते हैं कौन से स्टार्स इस त्योहार को सालों से मना रहे हैं---


रानी मुखर्जी पिछले 12 सालों से गणपति की पूजा कर रही हैं। अपनी हर फिल्म की सफलता का श्रेय वे गणपति बप्पा को देती हैं।


कपूर परिवार के लिए भी गणेश चतुर्थी बेहद खास होता है। हर साल आरके स्टूडियो में कपूर फैमिली का गणेशोत्सव होता था। पिछले साल आरके स्टूडियो बिकने के बाद सात दशकों से जारी परंपरा को खत्म हो गई है।


एकता कपूर की भक्त‍ि-आस्था में बहुत विश्वास रखती हैं। उनके घर में एक्टर जितेंद्र, तुषार कपूर भी भगवान गणेश में गहरी आस्था रखते हैं।  हर साल जितेंद्र का पूरा परिवार गणपति बप्पा की धूमधाम से पूजा करता है।


विवेक ओबेरॉय के घर गणपति बप्पा की बहुत की जाती है। 2007 में फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' के पहले विवेक की सारी फिल्में फ्लॉप हो रही थी, लेक‍िन 2007 के बाद उनकी किस्मत ही बदल गई। उसके बाद उनकी फिल्में लगातार हिट होती गईं। विवेक अपनी सफलता का पूरा क्रेडिट गणपति बप्पा को देते हैं। उनका मानना है, भगवान गणेश की कृपा से उनकी जिंदगी में शांति और समृद्धि है।


सलमान खान के घर हर साल भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जाती है। सलमान की बहन अर्पिता खान पूरे परिवार के साथ मिलकर हर साल गैलेक्सी अपार्टमेंट में बप्पा की पूजा करते हैं। पिछले साल पूरे खान परिवार ने जोश और उत्सा के साथ इस त्योहार को मनाया था। सलमान ने गणपति विर्सजन के दौरान देसी अंदाज में डांस किया।


श‍िल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर भी हर साल गणेश चतुर्थी का बड़ा सेलिब्रेशन होता है। उनके घर गणपति बप्पा की पूजा पूरी फैमिली मिलकर करती है।


गोविंदा भी हर साल गणेश भगवान की मूर्ति घर पर लाते हैं। गोविंदा इस त्योहार को बहुत ही प्राइवेट रखते हैं, इस पूजा में उनके करीबी ही शामिल होते हैं।

Smita Sharma