हैलो-हाय..सलाम..नमस्ते..बर्थडे पर घर पहुंचे फैंस का सलमान ने बालकनी पर आकर जताया आभार, ''भाईजान'' के स्टाइल ने जीता सबका दिल

12/28/2022 3:24:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. इंडस्ट्री के सुपरस्टार 27 दिसंबर पूरे 57 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें करीबी दोस्त, फैमिली मैंबर्स और फैंस से लगातार शुभकामनाएं मिलती रही हैं। वहीं हर साल की तरह इस बार भी कई फैंस भाईजान की एक झलक पाने और बर्थडे विश करने उनके घर के बाहर इकट्ठे हुए, जिनका एक्टर ने दिल खोलकर स्वागत किया। बर्थडे पर फैंस का प्यार देख सलमान खान गदगद हो उठे और घर की बालकनी पर आकर फैंस का अभिवादन किया। 

PunjabKesari

 

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिमसे आप देख सकते हैं कि भाईजान अपने घर के बालकनी में खड़े होकर फैंस का अभिवादन कर रहे हैं। उनके सामने हजारों की संख्या में फैंस नजर आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

यह फोटो सलमान  के पीछे से क्लिक की गई है, इस वजह से उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा। इस फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन देते हुए लिखा- 'थैंक यू ऑल।'

PunjabKesari


वहीं पैपराजी द्वारा क्लिक की गई तस्वीरों में बालकनी पर खड़े होकर फैंस का अभिवादन कर रहे सलमान खान का चेहरा साफ नजर आ रहा है।

PunjabKesari

 

सैंकड़ों फैंस के विश करने की खुशी उनके चेहरे पर झलक रही है। वह हाथ हिलाकर फैंस का शुक्रिया कर रहे हैं। इस दौरान भाईजान ब्लू कलर की टी-शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं।

PunjabKesari


काम की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ शहनाज गिल दिखेंगी। वहीं, इसके बाद एक्टर कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News