ब्लू शर्ट में दिखा भाईजान का DASHING लुक, देख लड़कियां हो जाएंगी दीवानी

3/1/2019 5:59:54 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में 'सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2019' में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे थे। सल्लू मियां यहां अपने भाई सोहेल की टीम 'मुंबई हीरोज' को सपोर्ट करने आए थे। यहां सलमान ने बाकि एक्टर्स संग काफी मस्ती की।

 

 

मगर अब सलमान की मुंबई एयरपोर्ट से तस्वीरें सामने आई है। सलमान अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करने के लिए मुंबई वापिस लौट गए है।

 

 

सामने आई तस्वीरों में सलमान ने ब्लू कलर की शर्ट के साथ ब्लैक जीन पहनी हुई है। इस दौरान सलमान का स्टाइल बेहद ही डैशिंग लग रहा है। 

 

 

बता दें कि सलमान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी है।

 

 

इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कैटरीना और सलमान के अलावा जैकी श्रॉफ, तब्बू, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और आसिफ शेफ जैसे कलाकार भी नजर अाएंगे।

 

 

 

 

 

Konika