रंग में भंग: क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान सलमान खान को सांप ने मारा डंक, इलाज के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए भाईजान

12/26/2021 1:25:57 PM

मुंबई. बॉलीवुड से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर सलमान खान को सांप ने काट लिया है। सलमान के साथ ये हादसा तब हुआ जब वह अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर क्रिसमस मना रहे थे। सांप काटने के बाद सलमान खान को तुरंत नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि एक्टर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।


खबरों के अनुसार, सलमान खान को जिस सांप ने काटा था, वो बिना जहर का सांप था। ऐसे में सलमान खान की सेहत को कोई भी खतरा नहीं हुआ है। एक्टर की तबीयत बिल्कुल ठीक है। फर्स्ट एड के बाद सलमान को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस खबर को सुनकर फैंस काफी परेशान हो गए थे।


बता दें 27 दिसंबर को सलमान का बर्थडे है। एक्टर के बर्थडे पर बड़ा सेलिब्रेशन होने वाला था। इस हादसे के बाद कोई बड़ा सेलिब्रेशन होगा या नहीं। हालांकि सलमान की तबीयत ठीक है और एक्टर आराम कर रहे हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur