दबंग लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान, सनी-डेजी का भी दिखा स्टाइलिश अंदाज

3/14/2019 5:08:16 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी है। इसी बीच सलमान अपने फैंस के लिए एक बार फिर 'द`बैंग टूर' ले कर आ रहे हैं। इस बार यह मोस्ट अवेटेड इवेंट दुबई में होने जा रहा है।

 

 

इस बार सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, प्रभुदेवा, सनी लियोन और डेजी शाह जैसे सितारें परफार्म करते नजर आएंगे। लोगों का मनोरंजन करने के लिए ये सितारें दुबई रवाना हो चुके है।

 

 

बुधवार रात सलमान को एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान भाईजान का दबंग अंदाज देखने को मिला। इस समय सल्लू भाई ब्लैक जैकेट में काफी डैशिंग लग रहे थे।

 

 

यहां उनके साथ उनके बॉडीगॉर्ड शेरा भी थे। वहीं एक्ट्रेस डेजी शाह, सनी लियोन और प्रभुदेवा भी नजर आए। 

 

 

बता दें कि सलमान इससे पहले भी इस इवेंट का हिस्सा रह चुके हैं।

 

 

काम की बात करें तो सलमान इन दिनों 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी है। वहीं सलमान ने फिल्म भारत की शूटिंग पूरी कर ली है। 

 

Konika