स्टार्स के लिए बना अब तक का सबसे 'आलिशान महल', देखें 'बिग बॉस 13' के घर की Inside Pictures

9/23/2019 11:05:23 AM

मुंबई: फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 13वां सीजन जल्द ही शुरु होने वाला है। इस शो का प्रीमियर 29 सितंबर को कर्लस टीवी पर प्रसारित होगा। इस बार बिग बॉस के इस घर निर्देशक उमंग कुमार ने खास तरीके से सजाया है। इस बार बिग बॉस 13 का सेट मुंबई के फिल्म सिटी में ही बनाया गया है।

हर बार शो लोनावाला में शूट होता रहा है। इस घर की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। बिग बॉस का ये आलीशान घर साढ़े 18 हजार वर्ग फुट में फैला है और यहां आने वाले कंटेस्टेंट पर नजर रखने के लिए घर में 93 कैमरे लगाए गए हैं। चलिए डालते हैं बिग बाॅस के नए घर की तस्वीरों पर एक नजर...

गार्डन एरिया (प्रवेश)
 

बिग बॉस के घर में प्रवेश करते ही सबसे पहले नजर इसके प्रवेश द्वार पर पड़ती है। डबल बी के आकार में बना यह दरवाजा बिग बॉस शो की थीम को दर्शाता है। 20 फीट ऊंचा ये गेट फूलों और पौधों से सजा हुआ है।


 

लीविंग रूम एरिया
 

घर की सबसे ज्यादा जरुरी जगहों में एक लिविंग रूम है।  इसी जगह पर सभी टास्क को पढ़ा जाता है। आपसी मिलाप और टकराव यहीं होते हैं। इस बार लिविंग रूम को काफी कलरफुल बनाया गया है। पर्पल और ब्लू सोफे के सामने एक गोलाकार मेज है।

यहां लगी पेटिंग्स में एक पेंटिंग बिग बॉस के आंख की भी है। यह लिविंग रूम किचन से जुड़ा हुआ है। वहीं इसके दूसरे हिस्से में एक तरफ सीढ़िया है।दीवारों पर नाव से लेकर मछली बनी है। 

 

बेडरूम
 

बाहर के बेडरूम में सबसे पहले नजर इसकी छत पर पड़ती है। दरअसल, इसके छत के एक हिस्से को शतरंज का लुक दिया गया है।

बेडरूम से सटी हुई शीशे की दीवार है जिसके अंदर कई बेड दिखाई देते हैं।  


किचन

बिग बॉस के पिछले कुछ सीजन्स में ये देखा गया है कि कंटेस्ट का कंट्रोल किचन में ज्यदा होता है। इस सीजन का किचन रंग से लेकर अपने आकार में काफी अलग है। छत पर लकड़ी का काम किया गया है। वहीं दीवार परको लाइट कलर पत्थर का लुक दिया गया है। किचन एरिया को बिग बॉस कैफे नाम दिया गया है।

डाइनिंग एरिया
 

डाइनिंग एरिया में सबसे पहले यहां मौजूद बड़े से मेज पर जाती है, जिसके चारों तरफ रंग बिरंगी कुर्सियां हैं। फर्श को पहेलियों से सजाया गया है और दीवार पर शेर से लेकर चीते समेत दूसरे जानवरों की तस्वीरें बनी हुई है।



बाथरूम एरिया
 

इस बार का बाथरूम एरिया काफी हटकर नजर आ रहा है। इसके जहां पहले हिस्से में फर्श जहां ब्राउन कलर का है। वहीं छत व्हाइट कलर के चौकोर डिब्बों में बटा हुआ है। बाथरूम में झालर जैसी लाइटिंग की गई है। इसके दरवाजों पर शो की थीम से जु़ड़ी बाते लिखी हैं। बाथरूम के एक किनारे को पैराशूट जैसा आकार दिया गया है और दूसरे पर शतरंज की चौसर बनी है।

वहीं अगर बाथरूम के दूसरे हिस्से की बात करें तो इसमें सबसे पहले  यहां लगे शीशे पर नजर जाती है। ये शीशे आंख के आकार के हैं जो एहसास दिलाते हैं कि बिग बॉस की नजर सभी पर है।
 

बता दें कि बिग बॉस के इस सीजन में टीवी के जाने-माने चेहरे नजर आएंगे। बिग बॉस फैनक्लब पर 8 सेलेब्स के नामों को कंफर्म किया गया है। एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई उनके बाॅयफ्रेंड अरहान खान के साथ, दलजीत कौर, शिविन नारंग,विवियन डिसेना, आरती सिंह, पारस छाबड़ा का नाम सामने आया है।  

 

 

Smita Sharma