टीवी की बहुओं से लेकर गोविंदा की भांजी तक ये स्टार्स मचाएंगे बिग बॉस में धमाल, देखें कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

9/29/2019 5:19:06 PM

मुंबई: टीवी का सबसे पाॅपुलर और विवादित रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस एक बार फिर वापसी कर रहा है। शो का पहला एपिसोड कलर्स टेलीविजन पर आज रात 9 बजे प्रसारित होगा। वहीं अब शो के कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक लिस्ट भी सामने आ चुकी है।

इतना ही नहीं शो के सेट से भी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। सेट से सामने आई इस तस्वीर में सलमान के साथ एक्ट्रेस अमीषा पटेल नजर आ रही हैं। तस्वीर में अमीषा कलरफुट क्रा टाॅप के साथ मैचिंग शाॅर्ट्स में बोल्ड दिख रही हैं। वहीं सलामन कोट पैंट में हैंडसम लग रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। 

शो में होगी इन चेहरों की एंट्री

देबोलीना भट्टाचार्य 

टीवी की गोपी बहू यानि देबोलीना भट्टाचार्य भी इस शो में हिस्सा लेगी।  देबोलीना ने स्टार प्लस के चर्चित शो साथ निभाना साथिया में काम किया था। इस शो के जरिए वह छोटे पर्दे की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक बन गईं। 4 साल तक चले इस धारावाहिक सीरियल ने देबोलीना को नेम एंड फेम दोनों दिए। देबोलीना की छवि छोटे पर्दे पर अच्छी रही है लेकिन देखना होगा कि शो पर क्या वह अपनी इस छवि को बनाए रख पाती हैं या हिना खान की तरह अपनी एक नई इमेज लोगों के जेहन में बनाती हैं।


 

आरती सिंह 


गृहस्थी और वारिस जैसे टीवी सीरियस्ल में नजर आ चुकी आरती सिंह इस टीवी शो में नजर आएंगी। जानकारी के लिए बता दें कि आरती कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन हैं और गोविंदा की भांजी हैं। आरती अलग-अलग टीवी शोज में अपने बर्ताव के चलते सुर्खियों में रही हैं।

 

माहिरा शर्मा 


नागिन और कुंडली भाग्य जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी माहिरा शर्मा भी सलमान के विवादित शो का हिस्सा बनेंगी।माहिरा न सिर्फ एक टिक टॉक स्टार हैं बल्कि एक सोशल मीडिया सेलेब्रिटी भी हैं।

 

कोएना मित्रा

अपना सपना मनी मनी, रोड, मुसाफिर और एक खिलाड़ी एक हसीना जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं कोएना काफी वक्त बाद स्क्रीन पर नजर आएंगी। कोएना अपनी सर्जरीज के चलते अचानक विवादों में आ गई थीं। बिग बॉस उनके करियर के हिसाब से एक बड़ा मौका हो सकता है।


 

रश्मि देसाई 

रश्मि देसाई उतरन सीरियल से सुर्खियों में आईं थीं। रश्मि ने नेगेटिव रोल्स किए और इनसे उन्हें पर्याप्त पॉपुलैरिटी मिली, साथ ही वह अपने को-स्टार नंदिश संधू के साथ रिलेशनशिप में रहने के लिए भी चर्चा में रहीं
रश्मि कई रिएलिटी शोज का हिस्सा रही हैं और साथ ही सलमान खान की फिल्म दबंग-2 में उन्होंने कैमियो रोल भी किया है। खबर ये भी है कि बाद में रश्मि केबॉयफ्रेंड अरहान भी इस शो को जॉइन कर लेंगे। इतनी ही नहीं दोनों यहां शादी भी रचा सकते हैं। 

 

पारस छाबड़ा


कई रिएलिटी शोज और फिल्मों में काम कर चुके पारस अपने अफेयर्स को लेकर काफी चर्चा बटोर रहे हैं। पारस 'स्प्लिट्सविला 5' के विनर भी रह चुके हैं। पारस का एक्ट्रेस सारा खान के साथ लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहा है।
पारस की जिंदगी विवादों से भरी रही है और बिग बॉस 13 में वह बहुत मसाला क्रिएट करते नजर आ सकते हैं।


 

शेफाली बग्गा 

बिग बाॅस में बहली बार किसी न्यूज एंकर की एंट्री होगी। हम बात कर रहे हैं शेफाली बग्गा के बारे में।शेफाली इंडिया टुडे ग्रुप के चैनल तेज पर न्यूज एंकर रही हैं। वह इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट की स्टूडेंट रह चुकी हैं और उनका कैंपस सलेक्शन हुआ था।


 

दलजीत कौर


जीटीवी पर के शो गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा की एक्ट्रेस दलजीत भी इस सीजन में नजर आएंगी। खबर ये भी है कि उनके एक्स हसबैंड शालीन भनोट भी शो का हिस्सा हो सकते हैं


 

असीम रिजाय

वैसे तो शोे में कई ग्लैमरस चेहरे नजर आने वाले हैं लेकिन अगर बात करें इस बार के आई कैंडी की तो वो हैं मॉडल असीम रिजाय। असीम एक चॉकलेट बॉय हैं जो इस शो की फीमेल कंटेस्टेंट्स के लिए इंट्रेस्ट हो सकते हैं। वह एक फिटनेस मॉडल हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं।

शहनाज कौर गिल 

पंजाबी एक्ट्रेस औऱ सिंगर  शहनाज कौर गिल भी इस शो का हिस्सा बनेंगी। विवादित सेलेब्रिटी शहनाज शो पर क्या कमाल कर पाती हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ कैसे कंपीट करती हैं ये देखने लायक होगा। 


 

सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ शुक्ला अपनी एक्टिंग स्किल्स से ज्यादा अपनी ऑफ स्क्रीन लाइफ के लिए पॉपुलर हुए। बालिका वधू, खतरों के खिलाड़ी और दिल से दिल तक उनके सबसे पाॅपुलर सीरियल हैं। इस शो में उनका सामना रश्मि देसाई के सथ होगा जो उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। ऐसे में दोनों कोे एक-साथ सो में देखना काफी मजेदार होगा। 

 

वाजिद खान 

साजिद-वाजिद के नाम से प्रसिद्ध जोड़ी में से सिंगर वाजिद खान भी बिग बाॅस के घर के अंदर नजर आएंगे। फराह खान और सिंगर मेहा कक्कड़ वाजिद खान को सबके सामने इंट्रोड्यूस करवाएंगी, जिसकी झलक प्रोमो में दिखाई गई थी। 

 

अबू मलिक

अबू मलिक, जो अनु मलिक के छोटे भाई भी हैं,वो भी इस शो का हिस्सा हैं। 

Smita Sharma