'हमेशा आपसे प्यार करता था..करीबी के निधन से सदमे में सलमान खान, बोले- 'मेरी प्यारी अद्दू, आपकी आत्मा को शांति मिले'

5/3/2023 10:33:30 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार सलमान खान के एक करीबी का हाल ही में निधन हो गया है, जिसके चलते एक्टर सदमे हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी उस करीबी को श्रद्धांजलि दी है। एक्टर का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस उनसे काफी सवाल जवाब करते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

सलमान खान ने मंगलवार देर रात अपने इंस्टाग्राम पर एक महिला की फोटो शेयर की, जिसमें उसके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान नजर आ रही है। इस पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, 'मेरी प्यारी अद्दू, जब मैं बड़ा हो रहा था तब आपने जो प्यार और सपोर्ट दिया उसके लिए शुक्रिया। हमेशा आपसे प्यार करता था। मेरी प्यारी अद्दू की आत्मा को शांति मिले।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

हालांकि, ये महिला कौन हैं, इस बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन सलमान की इस पोस्ट पर अब्दु रोजिक, जान कुमार सानू, किली पौल ने भी श्रद्धांजलि दी है। 


वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान को हाल ही में फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया है। फिल्म में भाईजान के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आईं हैं। भारत में फिल्म में 104 करोड़ की कमाई कर ली है, जबकि वर्ल्डवाइड यह मूवी 174 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। इसके बाद अब सलमान खान जल्द कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News