मां की गोद में लेटे नजर आए सलमान खान, तस्वीर ने जीता फैंस का दिल

2/8/2022 9:21:55 PM

मुंबई. एक्टर सलमान खान अपनी मां सलमा खान के साथ बहुत प्यार करते हैं। इन दिनों एक्टर मां के साथ समय बिता रहे हैं, जिसकी झलक सलमान ने फैंस के साथ शेयर की है। एक्टर ने मां के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर शेयर की है।


तस्वीर में सलमान ग्रीन टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं एक्टर की मां ब्लू चेक कुर्ते में दिखाई दे रही है। सलमान मां की गोद में लेटे हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा- 'मां की गोद... जन्नत।' फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो सलमान बहुत जल्द फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी। इसके अलावा एक्टर 'किक 2' और 'कभी ईद कभी दिवाली' में दिखाई देंगे। 

Content Writer

Parminder Kaur