Salman Khan ने शेयर की गुड न्यूज, सामने आई ‘किसी का भाई किसी जान'' के ट्रेलर की रिलीज डेट

4/7/2023 4:32:35 PM

मुंबई। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फैंस बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर फैंस को गुड न्यूज दी है। इससे पहले फिल्म का टीजर लॉन्च हुआ था, जिसमें सलमान खान एक्शन अवतार में नजर आए थे। इसके साथ ही उन्हें उनके लंबे बाल वाले लुक को काफी पसंद किया गया।

सलमान खान ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मोशन पोस्टर शेयर किया है और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'लेट द एक्शन बिगिन किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज होगा।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। ये तमिल फिल्म वीरम की हिंदी रीमेक है। इसमें सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, पलक तिवारी, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल जैसे सेलेब्स नजर आएंगे। इसके अलावा राम चरण ने भी इस मूवी में कैमियो किया है। ये फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी।

बताते चलें कि इससे पहले सलमान खान  ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ में कैमियो किया था। 'किसी का भाई किसी की जान' के बाद सलमान खान 'टाइगर 3' में नज़र आएंगे। इसमें एक बार फिर उनकी जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ नजर आएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News