तीन हफ्ते से परिवार से दूर सलमान खान, आधी रात को भतीजे संग वीडियो शेयर कर कहा-''डर गया हूं''

4/6/2020 11:32:34 AM

मुंबई: लाॅकडाउन की वजह से सभी अपने घरों में कैद हैं। कोरोना वायरस के बढ़ रहे प्रभाव से बचने के लिए सभी ने अपने आपको सेल्फ आइसोलेशन में रखा हुआ है। वहीं लाॅकडाउन की वजह से सलमान अपनेपनवेल स्थित फार्महाउस में फंसे हुए हैं। सलमान यहां अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पहुंचे थे लेकिन 21 दिन के लॉकडाउन के एलान के बाद से वो यहीं पर रह गए। सलमान के साथ उनकी मां, बहनें, भतीजे और दूसरे अन्य लोग भी हैं।

सभी अर्पिता के बेटे आहिल का जन्मदिन मनाने यहां पहुंचे थे। अब सलमान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ सोहेल खान के बेटे निर्वान खान भी हैं। बता दें कि सलमान और उनका परिवार पनवेल स्थित फार्महाउस में है तो वहीं उनके पिता सलीम खान अकेले घर पर हैं। रविवार देर रात करीब एक बजे सलमान ने वीडियो मैसेज में बताया 'हम लोग यहां कुछ दिनों के लिए आए थे। अब हम यहीं पर हैं।

हम लोग तो यहां पर डर गए हैं।'सलमान अपने भतीजे निर्वान से पूछते हैं कि उन्होंने अपने फादर को कब से नहीं देखा है? जवाब में निर्वान कहते हैं, 'तीन हफ्ते हो गए हैं।' इसके बाद सलमान कहते हैं कि 'मैंने अपने फादर को तीन हफ्ते से नहीं देखा है क्योंकि हम यहां पर हैं जबकि वो घर पर अकेले हैं।'सलमान आगे निर्वान से पूछते हैं कि क्या उन्हें वह डायलॉग याद है- 'जो डर गया समझो मर गया।'

सलमान की बात पर निर्वान हामी भरते हैं।  सलमान कहते हैं, 'ये डायलॉग यहां पर अप्लाई नहीं होता। हम लोग डर गए और बड़ी बहादुरी से कह रहे हैं कि हम लोग डर गए हैं। आप लोग बहुत बहादुर मत बनो।'वहीं वीडियो के आखिर में सलमान फिर से कहते हैं, 'मोरल ऑफ द स्टोरी है कि हम लोग डर गए हैं। जो डर गया, समझो वह बच गया और उसने बहुत सारे लोगों को बचाया भी।' बता दें कि लॉकडाउन के बाद सलमान खान का ये पहला वीडियो है जिसमें उन्होंने अपने फैंस को मैसेज दिया है।

काम की बात करें तो सलमान 'राधे' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ दिशा पाटनी, जैकी श्राॅफ हैं। इसके अलावा सलमान 'कभी ईद कभी दीवाली' और 'किक 2' जैसी फिल्मों पर काम कर रहे हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Be Home n Be Safe @nirvankhan15

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on Apr 5, 2020 at 12:14pm PDT

Smita Sharma