ईद पर चार-चांद लगाएंगे सलमान, Video के जरिए शेयर किया ''भारत'' का सफर
4/20/2019 12:08:36 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कैटरीना कैफ इस बार दर्शकों की ईद में चार चांद लगाने वाले हैं। अली अब्बास जफर की आने वाली फिल्म 'भारत' के अब तक पांच पोस्टर्स रिलीज हो चुके हैं। जिसमें सलमान और कटरीना के जबरदस्त लुक्स देखने को मिले।
View this post on InstagramA post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
हाल ही में अब सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें सलमान ने वीडियो के जरिए अपने पांचो लुक्स को फैंस के साथ शेयर किया है। पहला लुक (1964), दूसरा लुक (1970), तीसरा लुक (1985), चौथा लुक (1990), पांचवा और आखिरी लुक (2010) है। पांचों लुक्स में सलमान बेहद जबरदस्त अंदाज में दिख रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा-देखिए भारत का सफर इस ईद पर...। ये वीडियो काफी दिलचस्प है और इसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।
इससे पहले सलमान के 5 पोस्टर सामने आ चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक भारत में सलमान के कुल 6 लुक होंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म की रिलीज से पहले ये लुक्स एक-एक पोस्टर की शक्ल में सामने आएंगे।
फिल्म की बात करें तो 'भारत' में देश के बंटवारे से लेकर अब तक की कहानी को जिस किरदार के जरिए परदे पर दिखाने वाली है, उसका नाम 'भारत' है और ये रोल सलमान ने किया है।
फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर हैं।
ये फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली है। उससे पहले 24 अप्रैल को इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो जाएगा। फिल्म 'भारत' की शूटिंग खत्म हो चुकी है।