International Women''s Day: पेंटिंग का हुनर दिखाते हुए सलमान खान मां के नाम शेयर किया स्पेशल मैसेज-''जो करना करो पर मां को परेशान न करें''

3/9/2022 9:51:47 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान जो काम में चाहे कितने भी बिजी क्यों ना हो लेकिन अपने परिवार के लिए समय निकाल ही लेते हैं। वैसे तो सलमान अपनी फैमिली के हर सदस्य के करीब है लेकिन उनके दिल में अपनी मां सलमा के लिए खास जगह है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्होंने अपनी मां को याद किया है। इसके साथ ही उन्होंने मां के लिए एक खास मैसेज लिखा।

सलमान ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की। वीडियो में वह वे पेंटिंग करने में पूरी तरह से मशगूल नजर आ रहे हैं। उन्होंने 3 धर्म पर बात की है और शांति का संदेश दिया है। बड़े से कार्डबोर्ड में वे रंग भरते नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान खान ने वीडियो शेयर कर लिखा-'आप जो करना चाहते हैं, वो करें लेकिन अपनी मां को परेशान न करें… महिला दिवस की शुभकामनाएं।' फैंस उनकी इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें सलमान अपनी मोस्ट फिल्म टाइगर 3  को लेकर काफी बिजी है। हाल ही में फिल्म का टीजर सामने आया था। टीजर में सलमान और कैटरीना कैफ दोनों नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सलमान ने इस फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी। ‘टाइगर 3’ अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma