सलमान की शर्टलेस फोटो देख दीवाने हुए स्टार्स, दिए ऐसे रिएक्शन

5/24/2019 1:45:48 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'भारत' जल्द ही रिलीद होने वाली है। इन दिनों सलमान फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में सलमान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान शर्टलेस नजर आ रहे है। इस तस्वीर संग सल्लू भाईजान ने बताया कि वह घर बैठकर आराम फरमा रहे है और न्यूज देख रहे है। साथ ही सलमान ने एक टैग लाइन भी दे डाली- स्वच्छ भारत फिट भारत। 

 

 

दबंग खान की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे है। फैंस के अलावा सलमान की इस तस्वीर को बॉलीवुड स्टार्स भी काफी पसंद कर रहे है। वरुण धवन ने सलमान की फोटो पर तुरंत कमेंट करते हुए लिखा, 'भाई अभी 18 साल के लग रहे हैं।' तो वहीं, उनके जीजा आयुष शर्मा ने लिखा, 'भाई इज बैक' जबकि रेमो डिसूजा ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'खतरनाक सर'।

 

 


फिल्म 'भारत' की बात करें तो सलमान के साथ इस फिल्म में कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ लीड रोल में है। ये फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होगी। इसके अलावा भाईजान फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी है। इसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में है। 

 

Konika