शब-ए-बारात पर भी लोगों ने नहीं तोड़ा Lockdown, तस्वीरें शेयर लिखा खास मैसेज

4/10/2020 12:18:54 PM

मुंबई: देश में दिन प्रतिदान कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लाॅकडाउन को और भी गंभीरता से लेने की जरुरत है। स्टार्स भी लगातार फैंस से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया के जरिए फैंस को लाॅकडाउन का पालन करने के लिए कह रहे हैं। इसी बीच बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें खाली पड़ी सड़कों की हैं जहां लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

शब-ए-बारात के मौके पर भी लोग घर से बाहर नहीं निकले। ऐसे में उन्होंने लोगों के सयंम की तारीफ की है। शेयर की पहली तस्वीर तस्वीर कब्रिस्तान के बाहर की है जिसमें कोई भी व्यक्ति नजर नहीं आ रहा है।

दूसरी तस्वीर एक सड़क की है जो कि पूरी तरह खाली नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए सलमान ने कैफ्शन में लिखा-'वाह! देश के इन हालातों को समझने और बात मानने के लिए शुक्रिया। ईश्वर आप सभी को स्वस्थ रखे, भारत कोरोना से लड़ेगा।'

बता दें कि बीते दिनों सलमान ने एक वीडियो शेयर की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि वो इस समय अपने फॉर्महाउस में फंसे हुए हैं और उनके पिता सलीम खान घर में अकेले हैं। इसके बावजूद वो लॉकडाउन नहीं तोड़ रहे हैं और जहां थे वहीं लॉक हो गए हैं। सलमान ने अपने फैंस से भी यही अपील की थी कि वो भी घर पर ही रहे हैं और बाहर न जाएं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on Apr 8, 2020 at 5:09am PDT

Smita Sharma