देर रात मदर्स डे पर सलमान ने शेयर की मां सलमा की अनदेखी तस्वीर, सौतेली माॅम हेलन के लिए किया खास पोस्ट

5/10/2021 7:52:11 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान अपनी फैमिली के बेहद करीब हैं। उनकी जिंदगी में मां सलमा की खास जगह है। इतना ही नहीं वह अपनी सौतेली मां हेलन से भी उतना ही प्यार करते हैं।

PunjabKesari

वहीं  मदर्स डे के मौके पर उन्होंने अपनी दोनों मांओं के लिए खास पोस्ट शेयर किया। दे रात सलमान ने मां सलमा की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सलमा  ब्लैक कलर की साड़ी पहनकर पोज दे रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 

सलमान ने तस्वीर के साथ लिखा-'हैप्पी मदर्स डे। सुरक्षित रहें।' सलमान खान का जब भी मन करता है, वह अपनी मां सलमा के साथ वैकेशन पर घूमने निकल जाते हैं। सलमान अपनी मां के साथ वैकेशन पर एन्जॉय करने वाली तस्वीरें भी अक्सर शेयर करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 

वहीं सौतेली मां हेलन की भी सलमान ने तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन दिया- 'मदर्स डे की शुभकामनाएं। सुरक्षित रहिए।' जानकारी के लिए बता दें कि लेखक सलीम खान ने पहली शादी सलमा खान से की थी जिनसे सलमान खान हुए। बाद में उन्होंने हेलन से दूसरी शादी की। सलमान और हेलन फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ में काम कर चुके हैं।

PunjabKesari

काम की बात करें तो सलमान  ईद पर फैंस को तोहफा देने जा रहे हैं। उनकी फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' 13 मई को  ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। इसे सलमान के साथ दिशा पाटनी जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा हैं। 

PunjabKesari


बता दें क कोविड-19 महामारी से जूझ रहे फिल्म इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों के लिए सलमान ने मदद का हाथ बढ़ाया है। सलमान खान भारी रकम फिल्म इंडस्ट्री के करीब 25 हजार कर्मचारियों के लिए डोनेट की है। इतना ही नहीं, खबर यह भी है कि सलमान ने फैसला किया है कि उनकी फिल्म राधे का रेवेन्यू भी वह कोविड रिलीफ फंड में डोनेट करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News