सलमान ने तस्वीर शेयर कर लोगों को दिया ये मैसेज, मेहनत से बढ़कर कुछ नही

7/3/2019 2:39:55 AM

मुंबईः बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की फिल्म भारत ने सफलता के झंडे गाड़े है। जानकारी के लिए बता दें इस फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई की है। सलमान का मानना है कि मेहनत से अच्छा कुछ नही हो सकता। हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की हैं। 

बता दें इसके साथ ही उन्होंने अपने फैन्स के लिए एक संदेश भी लिखा हैं। फोटो में सलमान कैमरे को टफ पोज देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे साझा करते हुए लिखा हैं, 'अगर दिखाना हैं, बीट करना हैं, मारना हैं, तो मेहनत करके अपना लेवल बढ़ा के काम से मारो। कठिन परिश्रम से अधिक अच्छा कुछ भी नहीं हैं।''       

गौरतलब है कि सलमान खान को बॉलीवुड के सबसे फिट कलाकारों में से माना जाता हैं।

वह काफी फिट हैं। इसका प्रमुख कारण यह है कि सलमान खान चाहे कितने भी व्यस्त हो, कभी भी जिम में पसीना बहाना नहीं भूलते। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जिम में पसीना बहाने के वीडियो शेयर करते रहते हैं। 

Pawan Insha