कैटरीना कैफ ने रखी क्रिसमस पार्टी, सलमान-शाहरुख समेत पहुंचे ये स्टार्स

12/25/2018 4:10:25 PM

मुंबईः आज पूरे देश में क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। इसके साथ ही साल 2019 शुरू होने में भी अब कुछ दिन ही बाकी हैं। उससे पहले बॉलीवुड सेलेब्स जमकर क्रिसमस पार्टी मानते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बीते दिनों रविवार की रात एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपने घर पर एक पार्टी रखी थी।

इस पार्टी में सलमान खान, शाहरुख खान समते कई सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान की तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं। पार्टी में सलमान खान कैजुअल अंदाज में पार्टी में शामिल होते नजर आए।

रेड क्रिसमस बैंड पहने कैटरीना काफी क्यूट लग रही हैं। इस दौरान उनके साथ श्वेता बच्चन नंदा भी दिखाई दीं। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी  क्रिसमस पार्टी में पहुंचे। इस दौरान वह क्रिसमस की रेड केप पहने दिखाई दिए।

फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। इस पार्टी में स्वरा भास्कर हाॅट अवतार में पहुंची। 

बता दें कि कैटरीना की फिल्म जीरो हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से कुछ खास रिस्पाॅन्स नहीं मिला। वहीं इस फिल्म के बाद कैटरीना सलमान की फिल्म 'भारत' में नजर आएंगी।

इस फिल्म में कैटरीना-सलमान के अलावा सुनील ग्रोवर,नोरा फतेही, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी।   

Konika