Bigg Boss: बढ़ रही हैवानियत पर बोले सलमान ''देश में इतने बुरे हालात मैंने कभी नहीं देखे''

12/8/2019 11:42:53 AM

मुंबई:  देश में इन दिनों हैवानियत बढ़ती ही जा रही हैं। आए दिन लड़कियों से साथ रेप के मामले सामने आते रहते हैं। बीते दिवों ही हैदराबाद में दिल दहलाने वाली घटना हुई जिसने सभी जो झकझोर दिया था। कुछ लोगों ने 27 साल की एक युवा महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे जिंदा जलाकर मार दिया। इश घटना के बाद देश में काफी रोष था। बाॅलीवुड स्टार्स ने इस घटना की निंदा की।

एक्टर सलमान खान मने भी इस घटना पर कहा था कि यह मानव का शैतानी चेहरा है। निर्भया की तरफ दर्द, टॉर्चर और हत्या... हम सबके इन शैतानों के खिलाफ एकजुट होकर इसका खात्मा करना चाहिए जो हमारे बीच रह रहे हैं ताकि वह एक अन्य निर्दोष महिला के साथ फिर न ये सलूक कर सके। बेटी बचाओ सिर्फ एक कैंपेन बनकर नहीं रहना चाहिए। ये वो समय है जब ऐसे राक्षसों को यह पता चलना चाहिए कि हमसब एक साथ हैं।

उनकी आत्मा को शांति मिले। वहीं अब सलमान ने एक बार फिर इस देश में बढ़ रही हैवानियत पर आवाज उठाई। दरअसल, बीती रात रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन के वीकेंड के वार में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी फिल्म 'मर्दानी 2' के प्रमोशन के लिए पहुंची। इस दौरान रानी ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि इस फिल्म में वह एक पुलिस का किरदार निभा रही हैं जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती है।

लड़कियों को जस्टिस दिलाती है। इस पर सलमान कहते हैं कि सिर्फ फिल्मों में ही नहीं रियल लाइफ में भी लड़ना चाहिए। सलमान कहते हैं कि अभी जो ये सब हमारे हिन्दूस्तान में हो रहा है, जो हालात हैं देश के अंदर इससे बुरे हालात मैंने देखे नहीं हैं। ये बहुत दुख की बात है। टीवी और अखबारों पर ये सब न्यूज देखकर इतना गुस्सा आता है। इस पर रानी कहती हैं ऐसा ही गुस्सा उनके अंदर भी है।

जब से निर्भया का केस हुआ है तब से ही उनके अंदर इतना गुस्सा भरा है। वह अपनी फिल्म के जरिए अपना गुस्सा निकाल रही हैं।  रानी कहती है कि लड़कियों से गुजारिश है कि वह सुरक्षिक रहे हैं, अन्याय के खिलाफ लड़ें और अपनी दुर्गा को जगाइए। रानी कहती है कि उनकी आदमियों से गुजारिश है कि वह बेटी, बहन, बहू, मां की इज्जत करें। सच्चा मर्द वहीं है जो औरतों की इज्जत करता है। इस पर सलमान कहते हैं कि सही तालिम भी अपने घर से शुरु होती है और बुरी भी। 

शो की बात करें तो इस 'वीकेंड का वार' में सलमान ने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास जमकर क्लास लगाई। इसके साथ उन्होंने  रश्मि देसाई के करीबी दोस्त अरहान खान की पोल भी खोली। सलमान ने अरहान की जिंदगी से जुड़े सच का खुलासा किया। वहीं खबरें हैं कि शो में से हिमांशी खुराना बेघर हो गईं हैं।  
 

 

Smita Sharma